दीवार गिरने से किसान का टूटा पैर
कन्नौज, मई 19 -- तिर्वा, संवाददाता।इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गदनापुर गांव में मंगलवार की सुबह एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। जिससे उसमें दबकर एक किसान का पैर टूट गया। परिजनों ने गंभीर अवस्था में उसको उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। यहां उसका उपचार चल रहा है। गदनापुर गांव निवासी संतोष पुत्र रामसेवक अपने घर में लेटे हुए थे। तभी अचानक उनके मकान की कच्ची मकान की दीवाल ढह कर उनके ऊपर गिर गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़ पडे़। परिजनों ने संतोष को मलवे से निकालकर उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.