हाथरस, जून 22 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। अलीगढ रोड स्थित कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय में दीवार निर्माण के दौरान दोपहर में अचानक गिर जाने के कारण उसके नीचे दबकर वृद्ध मजदूर की मौत हो गई । उक्त हादसे से मकान स्वामी द्वारा पुलिस को अवगत करा दिया गया है। जिन्होंने तुरंत शव को सीएचसी पर आकर अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार गांव सराय निवासी चंद्र किशोर पुत्र बदन सिंह के यहां मकान के निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान गांव बसई निवासी मजदूर अमर सिंह उम्र लगभग 58 वर्ष दीवाल के समीप खड़े होकर निर्माण सामग्री दे रहे थे। यह भी पढ़ें- बेंगलुरू से मजदूर का शव पैतृक गांव पहुंचते ही मचा कोहराम इसी दौरान अचानक 10 फीट ऊंचाई की नवनिर्मित दीवाल पर भरभराकर गिर गई जिसके नीचे दबकर अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लि...