दीवार गिरने से अधेड़ की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 13 -- प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के सरायस्वामी गांव में बुधवार को आई आंधी और बारिश के दौरान गांव निवासी 56 वर्षीय शिव भूषण पांडेय उर्फ मुन्नू छत पर कपड़े हटाने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक करीब आठ फीट ऊंची दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से शिव भूषण गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया। इस दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष महेशगंज संदीप कुमार तिवारी और नायब तहसीलदार लालमणि सिंह लेखपाल रिंकू के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से जानकारी की। यह भी पढ़ें- काल बनकर आई आंधी, गिरे पेड़-दीवार, 11 की मौत यह भी पढ़ें- पुन : संशोधित-मौसम कंपाइल कापी: यूपी में आंधी-बिजली से 72 लोगों की मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.