नोएडा, मार्च 13 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर क्षेत्र के रामनेर गांव में गुरुवार को निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से महिला श्रमिक की मौत और तीन लोगों के घायल होने के मामले में पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एक पीड़ित श्रमिक ने उस पर घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। रामनेर गांव में रविंद्र छोकर के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। गुरुवार को निर्माण कार्य के दौरान मकान की एक दीवार गिर गई। दीवार गिरने के कारण मलबे में दबकर महिला श्रमिक अनीता की मौत हो गई, जबकि मकान मालिक रविंद्र छोकर की पत्नी शशि देवी, श्रमिक हरभजन और रानी घायल हो गई। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब इस मामले में घायल महिला रानी के पति रमेश ने जेवर कोतवाली में मकान मालिक रविंद्र छोकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।रमेश का आरोप ह...