देहरादून, मार्च 12 -- देहरादून। कारगी रोड, पटेलनगर इलाके में निर्माण कार्य के विवाद को लेकर एक 80 वर्षीय बुजुर्ग सतेश्वर प्रसाद अमोली पर ईंट से हमला कर दिया गया। आरोप है कि उनके पड़ोसी ज्वैलर हेम रस्तोगी ने उनके मकान की दीवार पर अतिक्रमण कर निर्माण की कोशिश की थी। जिस पर प्रशासन और एमडीडीए ने रोक लगा दी थी। इसी बात से नाराज होकर रस्तोगी ने पहले तो बुजुर्ग के यहां काम कर रहे मजदूरों को धमकाया, फिर अपनी निर्माणाधीन तीसरी मंजिल से बुजुर्ग को निशाना बनाते हुए ईंट फेंक दी। गनीमत रही कि ईंट बुजुर्ग के बाएं हाथ पर लगी, जिससे वे लहूलुहान हो गए। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.