रुडकी, मार्च 23 -- मंगलौर। दो पक्षों में दीवार को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव खेड़ाजट्ट सुशील कुमार ने तहरीर देकर बताया कि 17 मार्च को पड़ोसी ऋषिपाल ने दीवार गलत तरीके से बना डाली थी। उन्होंने विरोध किया तो ऋषिपाल ने अपने बेटे अनुज और नितिन को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने उनपर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव कराने पर पत्नी से भी मारपीट कर दी। शोर मचाने पर उक्त लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोप है कि उक्त लोग उनकी जेब से 11,878 रुपये लेकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.