अंबेडकर नगर, मई 30 -- टांडा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सकरावल गोठ पश्चिम गांव में दीवार के विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित फखरे आलम पुत्र अमजद अली ने बताया कि वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही नय्यर आजम, उनकी पत्नी तथा नूरुज्जमा उसके घर पहुंचे और दीवार के विवाद में गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट की, जिससे उसके सिर और शरीर पर चोटें आईं। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने बीच-बचाव कराया। यह भी पढ़ें- रास्ते के विवाद में मारपीट, तीन लोग नामजद आरोप है कि जाते समय आरोपितों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...