बोकारो, मार्च 19 -- बोकारो, प्रतिनिधि । चास के राणा प्रताप नगर में चहारदीवारी निर्माण को लेकर चाचा भतीजा के बीच विवाद हुआ, जिसमें अवैध हथियार लहराने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर चास पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामला शांत कराते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है। अगर पुलिस टीम सही समय पर नहीं पहुंचती तो अप्रिय घटना हो सकती थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चाचा भतीजा में दस इंच की पुरानी दीवार तोड़कर दोनों ओर से पांच पांच इंच की दीवार बनाने पर सहमति बनी थी। इस सहमति के बाद दीवार का निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। सूरज राणा ने आरोप लगाया कि उसके चाचा दिनेश राणा और उनके बेटे आशुतोष राणा मौके पर पहुंच गए और काम रुकवा द...