मुंगेर, अप्रैल 28 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। कहते हैं कि नियति कब, किसके साथ क्या खेल खेल जाए, यह कोई नहीं जानता। मुंगेर के लाल दरवाजा क्षेत्र में सोमवार को एक ऐसी ही हृदय विदारक घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले 45 वर्षीय अवध यादव की एक दीवार गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई। ​मृतक के बड़े भाई नारायण यादव ने सिसकते हुए बताया कि, अवध अपनी मेहनत और नेकदिली के लिए जाने जाते थे। सोमवार को वे लाल दरवाजा स्थित पावर हाउस के पीछे अजय यादव और हल्लो यादव के घर में एक पुरानी सीमेंट की दीवार हटाने में हाथ बंटाने गए थे। नारायण यादव के अनुसार, अवध वहां मजदूरी करने नहीं, बल्कि पड़ोसी धर्म निभाने और मदद करने के उद्देश्य से गए थे। इसी दौरान श्रीकृष्ण सेतु के पिलर नंबर 16 के पास की जर्जर दीवार अचान...