आजमगढ़, अप्रैल 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। जहानागंज थाना क्षेत्र के महुआ-मुरादपुर गांव में सोमवार सुबह मड़ई की दीवार ढहने से मलबे में दबकर एक राजगीर की मौत हो गई, जबकि चार मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 55 वर्षीय सुग्रीव राजभर राजगीर थे। गांव में एक व्यक्ति के यहां मड़ई की पुरानी दीवार पर पिछले करीब एक सप्ताह से प्लास्टर का काम चल रहा था। इस कार्य में सुग्रीव के साथ गोविंद राजभर, गौतम राजभर, योगेंद्र राजभर तथा नाजीपुर सररय्या निवासी राजेश भी मजदूरी कर रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। उस समय सभी मजदूर प्लास्टर का काम कर रहे थे और मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.