दीवार के पास खुदाई को लेकर मारपीट, तीन पर मुकदमा दर्ज
औरैया, जून 22 -- कुदरकोट, संवाददाता। एरवा कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला विजा में दीवार के पास जेसीबी से खुदाई को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नगला विजा निवासी रामनरेश पुत्र मनीराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे वह अपने चबूतरे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के ही सुरेंद्रवीर पुत्र श्याम सिंह तथा विनीत व विवेक पुत्रगण महेश चंद्र जेसीबी से खुदाई करा रहे थे। जब उन्होंने अपनी दीवार के पास खुदाई किए जाने का कारण पूछा तो आरोप है कि उक्त लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने रामनरेश के पुत्र प्रदीप तथा पुत्री संगीता के साथ लात-घूंसों, लाठी-डंडों और फावड़े के बेंट से मारपीट कर दी, जिससे दोनों घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.