दीवार के नीचे दबी युवती की इलाज के दौरान मौत
गंगापार, मई 15 -- बहरिया थाना क्षेत्र के चौकी सिकंदरा अंतर्गत सैफखानपुर बुधवार को आई तेज आंधी तुफान से दीवार के नीचे दबी एक युवती का शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। सैफखानपुर ऊर्फ चिल्हराय निवासी राम सिंह की पुत्री 22 वर्षीय संजू बुधवार का आये आचानक तूफान में अपनें घर के दीवार के पास बैठी थी तभी अचानक से दीवार भरभरा कर उसके ऊपर गिर गयी और संजू उसी में दब गयी। परिजनों नें जब संजू को बाहर निकाला तो देखा की संजू गंभीर रूप से घायल हो गई है। आनन फानन में परिजन उसे घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस से सीएचसी मैलहा लेकर गये जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान गुरुवार देर रात को उसकी मौत हो गई। संजू दो भाई और दो बहन है। संजू के पिता मजदूरी करके किसी तरह परिवार का गुजर बसर करते हैं।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.