प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 21 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दीवानगंज बाजार से दूध देकर घर लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर गड्डे में पलट गई। आसपास मौजूद लोग घायल युवक को निजी वाहन से सीएचसी बेलखरनाथ धाम ले गए। यहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के यहियापुर बेलखरनाथ गांव निवासी राधेश्याम यादव का तीसरे नंबर का 20 वर्षीय बेटा मुलायम यादव शनिवार सुबह दीवानगंज बाजार से दुकान पर दूध देकर घर लौट रहा था। बाबा बेलखरनाथ धाम के मुख्य गेट ऊंचाई पर चढ़ रहा था, उसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गेट की दीवार से टकराते हुए 20 फिट नीचे गड्डे में जा गिरी। हादसे में उसके सिर, सीने में गंभीर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही पिता व मंदिर परिसर मे...