बगहा, मार्च 26 -- नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के बैरिया गांव में दीवार बनाने के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। 25 मार्च को दोनों तरफ से जमकर लाठियां चली।इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए है।घायलों में मंजूर मिया,फूल मोहम्मद मिया,मो इलियास,मो मुन्ना,मो हजरत,मो नुरैन,मो मनैन व अख्तर मिया शामिल हैं।बताया जाता है कि अख्तर मिया अपने पुराने घर की दीवार जोड़वा रहे थे।इसपर मंजूर मिया ने आपत्ति जाहिर की।बात बढ़ी और दोनो तरफ से मारपीट शुरू हो गयी।घटना में घायल फूल मोहम्मद,मंजूर मिया,मो इलियास व मो मुन्ना की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जीएमसीएच रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी थाने में नहीं दी गयी है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.