दीवार का निर्माण रुकवाया, विरोध पर महिला को पीटा
रायबरेली, मई 9 -- ऊंचाहार,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कंदरावां गांव की रहने वाली महिला सीता पत्नी चन्द्रभान मौर्या ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने पड़ोसियों पर विवाद करते हुए मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि वह अपने पुश्तैनी मकान की जर्जर हो चुकी दीवार को हटाकर नई दीवार बनवा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी विनोद पुत्र बिरजू के साथ दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ मौके पर पहुंचे और बिना किसी कारण के काम रुकवा दिया। आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने गाली-गलौज की। आरोप है कि उनका किसी अन्य भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। जिसकी खुन्नस निकालने के लिए वह उनके निजी आवास के काम में बाधा डाल रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.