मुरादाबाद, जून 23 -- सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के गांव शेरूवा धर्मपुर में सोमवार को दीवार का निर्माण करने पर पड़ोसी दबंगों ने महिला व उसके परिवार को मारपीटकर लहूलुहान कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव शेरूवा धर्मपुर निवासी महिला रेखा ने तहरीर में पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम उनके मकान की दीवार का निर्माण किया जा रहा था। इस दौरान मंत्री, हैप्पी, जोनी, जयवती, मोनी और मूर्ति ने हमला कर दिया। आरोप है कि सभी लोगों ने ईंट और लाठी डंडों से उनकी और उनके परिवार की पिटाई कर दी। जिससे रेखा और उनका परिवार लहूलुहान हो गया। पुलिस ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...