फिरोजाबाद, जनवरी 20 -- थाना सिरसागंज के कौरारा खुर्द में अंग्रेजी एवं देशी शराब के ठेकों से अज्ञात चोर दीवार काट कर लाखों की शराब चुरा ले गए। वहीं बिक्री के हजारों रुपये भी चोरी कर लिए। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कौरारा खुर्द रेलवे ओवर ब्रिज के निकट दो दुकानों में देशी शराब एवं अंग्रेजी शराब की दुकान हैं। अंग्रेजी शराब का ठेका कटोरी देवी निवासी कौरारा रोड के नाम से है। अंग्रेजी शराब के ठेके पर सेल्समेन मुकेश कुमार है। देशी शराब का ठेका मुस्तफाबाद निवासी नेम सिंह के नाम है तथा इसकी देख रेख शिकोहाबाद निवासी सुमन कुमार एवं मुस्तफाबाद निवासी बॉबी करते हैं। ठेका देशी शराब पर सेल्समेन कुलदीप निवासी नगला पांडे है। दोनों ही सेल्समेन 17 जनवरी को रोज की तरह दुकान बंद करके गए। देर रात अज्ञात चोरों ने शराब की दुकान के पीछे की दीवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.