दीवार काटकर लाखों के जेवर व नकदी पर हाथ साफ
हरदोई, जून 13 -- मल्लावां। मेहंदी खेड़ा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। गांव निवासी रामशंकर ने बताया कि 12 जून की रात चोर उनके मकान के पीछे की दीवार काटकर अंदर घुस गए। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और 45 हजार नकद चोरी कर ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर खाली बक्से घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में फेंक गए। बताया, चोरी गए सामान में तीन सोने की अंगुठियां, एक सोने की माला व तीन लॉकेट, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक सोने की चेन, एक चांदी की कमर पेटी, सात जोड़ी चांदी की पायल तथा 45 हजार रुपये नकद शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.