दीवार काटकर लाखों की चोरी, नकदी व जेवरात लेकर फरार हुए चोर
बलरामपुर, मई 11 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरदौलिया चौराहे से पश्चिम करीब 200 मीटर दूर सिरसिया मार्ग किनारे स्थित एक घर में रविवार रात अज्ञात चोरों ने दीवार काटकर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वहीं ग्रामीण आपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।बरदौलिया निवासी विनोद गुप्ता पुत्र लल्लू ने बताया कि उनके घर में चोर पीछे की पक्की दीवार काटकर अंदर घुस गए। उस समय उनके परिवार के सदस्य बरामदे व बाहर सो रहे थे। विनोद और उनके पिता लल्लू गल्ला खरीद का काम करते हैं। दिनभर काम करने के बाद थकान के कारण दोनों गहरी नींद में सो गए थे। इसी बीच देर रात चोरों ने घर के पीछे की दीवार में नकब लगा दी। चोरों ने घर के अंदर रखी अलमारी, संदूक, बेड व बक्सों को खंगाल डाला। सुबह ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.