कौशाम्बी, अप्रैल 17 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के चकपिनहा गांव में गुरुवार की रात किसान के घर से लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर घुसे थे। जानकारी होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सरायअकिल के चकपिनहा निवासी राजेश पाल पुत्र शिवपरसन खेती-किसानी करते हैं। गुरुवार की रात वह परिजनों के साथ खा-पीकर सो रहे थे। रात में दीवार में सेंध काटकर चोर अंदर घुस आए। बक्सा और आलमारी को तोड़कर चोर 12 हजार रुपये नकद के अलावा सोने-चांदी के जेवरात और कपड़े आदि उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह चोरी की जानकारी राजेश पाल के परिजनों को हुई। यह भी पढ़ें- ताला तोड़ संदूक उठा ले गए चोर, नकदी-जेवर गायब इससे गांव में लोगों का खासा मजमा लग गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका-मुआयना किया। चोरों ने जिस सब्बर से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.