अलीगढ़, अप्रैल 8 -- लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र स्थित खैर रोड पर भोले बाबा डेयरी में अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए लाखों रुपये के तांबे के तार चोरी कर लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मैसर्स भोले बाबा मिल्क फूड इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मैनेजर (एचआर) के पद पर कार्यरत मुरली मनोहर भटनागर ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि रविवार की रात अज्ञात चोर डेयरी परिसर में घुस आए। चोरों ने टीन प्लांट की बैक साइड की दीवार को काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां बने एक कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर रखे करीब 425 किलोग्राम तांबे के तार जिनकी कीमत लगभग 4 लाख 91 हजार रुपये बताई जा रही है, को चोरी कर ले गए। घटना का पता अगले दिन सुबह डेयरी में स्टाफ को पता चला, जिसके बाद पुलिस को स...