अररिया, मई 9 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन के समीप एक ही रात दो दुकानों में हुई चोरी की घटना से स्थानीय लोग दहशत में है। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने अररिया कोर्ट स्टेशन रोड स्थित राम जानकी मंदिर चौक पर गोविंद कुमार मंडल की मोबाइल दुकान और अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन के सामने संतोष महतो की पान की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनो दुकान से चोर करीब 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गया। पीड़ित मोबाइल दुकानदार गोविंद कुमार मंडल ने बताया कि रात करीब 10 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। यह भी पढ़ें- मोबाइल दुकान का शटर काटकर चार लाख के सामान की चोरी शनिवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। चोरों ने दुकान के पीछे का दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और कीमती मोबाइल फोन, बिजली का तार,पंख...