बदायूं, मई 23 -- चोरों ने टेंट की दुकान की पीछे की दीवार काटकर वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से भगोने, परात, प्लास्टिक कुर्सियां, गैस चूल्हे, स्टील के बर्तन समेत लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव अजीतपुर का है। यहां के रहने वाले विनोद कुमार पुत्र भूरे सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपने साथी लोकेश पुत्र वीर सिंह और सोनू पुत्र जबर सिंह के साथ साझेदारी में टेंट की दुकान खोल रखी है। यह भी पढ़ें- चंद्रिका देवी रोड पर कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में 60 पेटी चोरी दुकान ओरछी स्थित आरसी फूड एंड कोल्ड स्टोर के सामने के पास है। आरोप है कि शुक्रवार रात चोर दुकान की पीछे की दीवार काटकर अंदर घुस गए और वहां रखा...