दीवार काटकर घर में घुसे चोर, जेवर-नकदी उड़ाई
गोंडा, जून 17 -- करनैलगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बबुरास में चोरों ने दीवार काटकर एक घर में घुसकर लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव निवासी रवीन्द्र प्रताप उर्फ पप्पू सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात वह परिवार के साथ भोजन करने के बाद सो गए थे। देर रात करीब ढाई बजे चोर मकान की दीवार काटकर घर के अंदर घुस आए। चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने का हार, झुमकी, अंगूठी, बिछिया, चांदी का सिक्का, चांदी का ब्रेसलेट तथा 30 हजार रुपये नकद पार कर दिए। पीड़ित ने तहरीर में गांव के तीन लोगों समेत तीन अज्ञात व्यक्तियों पर घटना में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नामजद आरोपियों द्वारा पूर्व में उन्हें धमकी भी दी गई थी। घटना की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.