हरदोई, फरवरी 14 -- पाली। कमरे की दीवार काटकर चोरों ने एक घर में घुसकर नगदी सहित जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जागने पर चोरी की घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव बहाउद्दीनपुर निवासी जितेंद्र सिंह 12 फरवरी की रात में परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात में अज्ञात चोर मकान के पीछे की दीवार काट कर कमरे में दाखिल हो गए। कमरे में रखा छोटा बक्सा उठा ले गए। जिसमें 10 हजार रुपये, चांदी की एक जोड़ी पायल, सोने के एक जोड़ी कुंडल और कपड़े रखे थे। शुक्रवार सुबह 6 बजे जागने पर कमरे की दीवार कटी हुई और बक्सा गायब मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.