अररिया, मार्च 17 -- पलासी, (ए.सं)। रविवार की देर रात्रि पलासी प्रखंड मुख्यालय स्थित इश्तियाक की किराना दुकान का चोरों ने चोरों ने नकदी सहित करीब चार लाख रुपये के सामानों की चोरी कर ली। टिन मोड़कर व दीवार काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इस संबंध में पीड़ित किराना दुकानदार बरहट गांव निवासी मु इश्तियाक आलम ने बताया कि रविवार रात्रि करीब दस बजे वे अपनी किराना दुकान बंद कर स्टाफ सहित अपने अपने घर चले गये। सोमवार सुबह दुकान खोला तो देखा कि गोदाम के पीछे से अज्ञात चोरों ने टिन मोड़कर पीछे से दुकान के पिछले भाग में प्रवेश किया। तत्पश्चात ग्रेंडर मशीन से दीवार काटकर दुकान के मुख्य भाग में प्रवेश कर नकदी करीब डेढ़ लाख रुपये, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर सहित पूरा सेट व किराना सामान चोरी कर ली। उन्होंने इसकी सूचना पलासी थाना को भी दिये जाने की बात कही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.