हल्द्वानी, मई 14 -- हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज की दीवार पर एक छात्र संगठन की ओर से अपने संगठन से जुड़ी प्रचार सामग्री लिखने पर गुरुवार को कॉलेज में छात्रों ने नाराजगी जताई। नाराज छात्रों ने प्राचार्य कक्ष में पहुंच कर ऐसा काम करने वाले संगठन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्रों का तर्क था कि शिक्षण संस्थान की दीवारों पर इस तरह से लिखना गलत है। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने कहा कि कोई भी छात्र या संगठन कॉलेज की दीवारों पर अपना नाम या प्रचार सामग्री नहीं लिखेगा। यदि भविष्य में कोई भी ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कॉलेज प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...