आगरा, अप्रैल 15 -- स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए शहर में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम ने सहयोगी संस्था म्यूज फाउंडेशन एवं इंडिया राइजिंग की टीम द्वारा श्री टॉकीज के सामने एक विशेष वॉल पेंटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों और स्वयंसेवकों ने दीवारों पर आकर्षक और संदेशपूर्ण पेंटिंग बनाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पेंटिंग्स में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक जिम्मेदारी जैसे विषयों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों का ध्यान सहज ही आकर्षित हुआ। यह भी पढ़ें- डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए चलाया अभियान इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों में साफ-सफाई की आदत विकसित...