दीवारें भी देंगी साफ सफाई का संदेश
मुरादाबाद, मई 25 -- मुरादाबाद। रोडवेज बस अड्डे की दीवारे भी साफ सफाई का संदेश देंगी। जागरूकता के स्लोगन लिखे जाएंगे। सफाई को लेकर जिलाधिकारी ने विशेष जोर दिया तो तैयारी की जा रही है। बस अड्डों पर गंदगी की वजह से यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बस अड्डों के सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता दी जाए। इसी को लेकर स्थानीय स्तर पर काम किया जा रहा है। बस चालकों का भी नियमित और अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा कुछ ऐसा इंतजाम होगा। इसके अलावा पेंट माय सिटी अभियान के अंतर्गत शहर की सुंदरता को बढ़ाने की दिशा में कार्य होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.