हापुड़, जुलाई 18 -- दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ में यूपीएससी परीक्षा 2026 उत्तीर्ण कर कीर्तिमान स्थापित करने वाली छात्रा शिवानी त्यागी एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए अभिनंदन समारोह हुआ । विद्यालय की प्रबंध समिति की चेयरपर्सन ममता दीवान एवं निदेशक एचएम राउत ने विद्यालय की 2016 बैच की पूर्व छात्रा शिवानी को सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए बधाई दी गई। समस्त अभिभावकों और 12वीं बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभ्रा अवस्थी ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली पूर्व छात्रा शिवानी त्यागी, सीबीएसई बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले साइंस के टॉपर आरव कुमार, ह्यूमनिटीज की...