हापुड़, अप्रैल 30 -- हापुड़। दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ परिसर में इन्वेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन हुआ। जिसमें कक्षा छह से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रार्थना एवं प्रेरणात्मक गीत के साथ हुआ। तत्पश्चात विद्यार्थी परिषद के सभी सदस्यों ने हेड बॉय और हेड गर्ल के साथ मार्च पास्ट कर विद्यालय के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ ग्रहण ली। प्रधानाचार्या शुभ्रा अवस्थी, समन्वयकों एवं अध्यापकों ने नव निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को सम्मानित किया। कक्षा आठ के छात्र सिद्धेश मलिक को हैड बॉय और गेश्ना यादव को हेड गर्ल चुना गया। धारविक को असिस्टेंट हेड बॉय और प्रजना शर्मा को असिस्टेंट हैड गर्ल, तनुश्री को एकेडमिक इंचार्ज, हिरत शिशोदिया को कौशल बोध इंचार्ज, शिवांशु, अंश सिंह, गतिक एवं उन्नति सिंह को हाउस कैप...