हापुड़, मई 8 -- दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए इन्वेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना-गीत एवं ओजपूर्ण संगीतमय कार्यक्रम के साथ हुआ। मिक्रांत सिंह को हेडबॉय, कनिका शर्मा को हेडगर्ल, पार्थवर्धन त्यागी को असिस्टेंट हेडबॉय और माहिरा को असिस्टेंट हेडगर्ल का दायित्व सौंपा गया। विद्यालय प्रबंध समिति की चेयरपर्सन ममता दीवान एवं निदेशक एचएम राउत द्वारा चयनित छात्राओं को अपने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभ्रा अवस्थी, समन्वयिका सुशीला सिंह एवं कामाक्षी गोयल ने चयनित छात्र-छात्राओं को बैज लगाकर उनके उत्तरदायित्व एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। यह भी पढ़ें- लक्ष्य राणा हेड बॉय और फलक मंसूरी बनी हेड गर्ल प्रधानाचार्या ने विगत सत्र में शैक्षणिक...