उन्नाव, अप्रैल 10 -- मोहान, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के दरिहट गांव के रहने वाले जय प्रकाश तिवारी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि हल्का नंबर एक में तैनात एक दीवान ने उनसे 19,500 रुपये उधार मांगें। पीड़ित ने दीवान के खाते में आन लाइन भेज दिया। 6 फरवरी तक वापस देने के लिए कहा था। लेकिन दीवान ने रुपये नहीं दिए और मांगने पर न देने की धमकी दी। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि दीवान को बुलाया गया है, आने के बाद मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...