औरैया, अप्रैल 19 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र के फिरोजनगर कोटला में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक महिला ने कोतवाली में तैनात दीवान पर घर में घुसकर अभद्रता करने और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। इस हमले में महिला के पति और जेठ गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता ललिता पत्नी मोनू के अनुसार वह परिवार के साथ एक निमंत्रण कार्यक्रम से लौटकर घर आई थीं। कुछ देर बाद दीवान महेश गुप्ता का फोन आया, जिसमें उनके पति और जेठ के बारे में जानकारी ली गई। आरोप है कि इसके बाद दीवान मौके पर पहुंचा और आते ही गाली-गलौज करते हुए महिला और उसकी 13 वर्षीय बेटी के साथ अभद्रता करने लगा। शोर सुनकर जब पति मोनू और जेठ सोनू बीच-बचाव को आए, तो आरोप है कि दीवान पहले से धारदार हथियार लेकर आया था और उसने दोनों पर ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.