हापुड़, फरवरी 14 -- दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ में कक्षा दसवीं के छात्रों के उत्कृष्ट परिणाम, उज्जवल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना के लिए ईश्वर के आशीर्वाद के लिए हवन कार्यक्रम हुआ। विद्यालय की प्रबंध समिति की चेयरपर्सन ममता दीवान, निदेशक एचएम राउत ने सभी विद्यार्थियों को उनकी आगामी परीक्षाओं में सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस पवित्र अनुष्ठान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सकारात्मकता, एकाग्रता एवं आत्मविश्वास का संचार करना है। कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभ्रा अवस्थी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। तत्पश्चात पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ हवन प्रारंभ हुआ जिसमें बोर्ड परीक्षा में नए कीर्तिमान प्राप्त करने के संकल्प के साथ कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों, समन्वयकों एवं शिक्षको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.