हापुड़, जनवरी 23 -- दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ में बसंत पंचमी का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय की प्रबंध समिति के समस्त सदस्यों एवं निदेशक एचएम राउत ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभ्रा अवस्थी ने बसंत पंचमी का महत्त्व बताते हुए कहा कि इस दिन देवी मां सरस्वती की आराधना करने से विद्या एवं कला का वरदान प्राप्त होता है। साथ ही उन्होंने जीवन में ज्ञान और आध्यात्मिकता का महत्त्व बताते हुए बच्चों को निर्मल बुद्धि एवं सकारात्मक सोच का विकास करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.