हापुड़, मार्च 1 -- दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ में रंग बिरंगे फूलों की होली अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। जिसमें नर्सरी से कक्षा दो तक के नन्हें विद्यार्थियों ने पूरे उमंग और आनंद के साथ सहभागिता की। भगवान श्रीकृष्ण को उत्सव का प्रतीक बनाकर सुगंधित फूलों के माध्यम से प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का सुंदर संदेश दिया गया। विद्यालय परिसर बच्चों की मधुर मुस्कान और फूलों की मनमोहक खुशबू से सराबोर हो उठा। होली मिलन समारोह के अवसर पर निदेशक एचएम राउत, प्रधानाचार्या शुभ्रा अवस्थी, समन्वयकों एवं अध्यापकों का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...