दीवान को पड़ा हार्ट अटैक, कानपुर रेफर
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 26 -- फर्रुखाबाद। जहानगंज थाने में तैनात दीवान रामपाल को अचानक हार्ट अटैक पड़ गया। गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल से कानपुर कार्डियोलॉजी रेफर किया गया। दीवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द और बेचैनी होने पर साथी पुलिस कर्मियों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए ले जाने की व्यवस्था की। सिपाही सोनू अपनी निजी गाड़ी से पहले उन्हें एक प्राइवेट डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए वहां से लोहिया अस्पताल भेज दिया गया। इमरजेंसी में डॉ. मनोज पाण्डेय ने उपचार शुरू कराया। जांच के दौरान हार्ट अटैक की आशंका जताई गई। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए कानपुर कार्डियोलॉजी रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा के प्रभारी विजय ने तुरंत एंबुलेंस रवाना कराई। कॉल के करीब दो मिनट में ही ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.