मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर। दीवाने श्याम ग्रुप द्वारा श्री श्याम बाबा का ज्योत एवं कीर्तन का भव्य आयोजन 22 मार्च को शाम पांच बजे से पुरानी बाजार साहू रोड स्थित एक विवाह भवन में होगा। रविवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारी बैठक के दौरान आयोजक के द्वारा यह जानकारी दी गई। बताया गया कि 22 की शाम श्याम बाबा की ज्योत जगाई जाएगी एवं बाबा का शृंगार दर्शन होगा। जयपुर के भजन प्रवाहक अभिषेक नामा, वाराणसी के कृष्णा दाधीच एवं मुजफ्फरपुर से आलोक यश भजन की प्रस्तुति देंगे। बैठक में चीकू नाथानी, रंजन कुमार टिबरेवाल, बाबूलाल गुप्ता, पंकज पटवारी, दिलीप शर्मा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.