संतोष आर्यन, जून 11 -- Married woman Love Affair: गांव से शहर आई एक विवाहिता को प्यार का ऐसा बुखार चढ़ा कि उसने अपने सात फेरों के रिश्ते को पल भर में ठुकरा दिया। जिस प्रेमी के दीवानेपन पर भरोसा कर उसने पति को छोड़ा, वही दीवाना ऐन वक्त पर शादी से मुकर गया। अब महिला की तहरीर पर शादी का झांसा देने वाला दीवाना, जेल की सलाखों के पीछे अपनी दीवानगी का हिसाब दे रहा है। जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ के बुंगाछीना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक का करीब छह साल पहले विवाह हुआ। वह विदेश में नौकरी करता है। उसकी पत्नी करीब एक साल पहले अपनी पांच साल की बेटी के साथ जिला मुख्यालय आकर किराए के कमरे में रहने लगी। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन इसी बीच उसकी जिंदगी में योगेश सौन नामक एक युवक की एंट्री हुई। कुछ समय बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। म...