आगरा, फरवरी 25 -- दीवानी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी के ईमेल के बाद बुधवार को भी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। एसएसएफ की एएस चेक और बीडीडीएस टीम द्वारा कई घंटे तक परिसर की सघन चेकिंग की गई। वाहनों की डिग्गी खुलवाकर जांच की गई। हालांकि इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। परिसर के चारों गेटों पर बिना चेकिंग के एंट्री नहीं दी गई। मंगलवार को न्यायिक अधिष्ठान आगरा की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर बम की धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ था। इसके बाद परिसर में अफरातफरी मच गई थी। आनन-फानन में पूरे परिसर का चप्पा-चप्पा खंगाला गया था। सुरक्षा के मद्देनजर परिसर खाली कराकर वादकारियों को बाहर कर दिया गया था। बुधवार को भी चेकिंग टीम सुबह से सक्रिय रहीं। एसएसएफ के दीवानी न्यायालय सुरक्षा प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि पूरे परिसर में सघन तलाशी कराई गई। बम...