आगरा, मार्च 12 -- दीवानी में मुकदमे की तारीख पर आए आरोपित गोपाल सिंह (52) को अचानक खून की उल्टियां होने लगीं। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए। किसी तरह परिजनों को रिश्तेदारों ने संभाला। दीवानी न्यायालय सुरक्षा प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि गुरुवार को गोपाल सिंह निवासी ग्राम जहानपुर थाना फतेहपुर सीकरी अपने भाई रतन सिंह के साथ अपने मुकदमे की तारीख पर एडीजे कोर्ट नं. 24 की अदालत में दीवानी परिसर आए थे। समय करीब 3:15 बजे गेट नंबर पांच पर गोपाल पहुंचा तभी अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण खून की उल्टियां होने लगीं और वहीं गिर गया। सूचना पर तत्काल एसएसएफ के जवान एंबुलेंस से गोपाल को इलाज के लिए उसके भाई के साथ एसएन इमरजेंसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.