बलिया, अप्रैल 21 -- बलिया। दीवानी न्यायालय में मंगलवार को एक पेड़ की शाखा की डाल टूटकर अधिवक्ताओं के बस्ता पर गिर गया। इसकी जद में आकर अधिवक्ताओं के टीन शेड और फर्नीचर आदि क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के वक्त मौजूद लोगों में हलचल मच गयी। बताया जाता है कि गोल्ड मोहर की मोटी टहनी अचानक दोपहर में टूटकर अधिवक्ता शिवकुमार ओझा और अरविंद श्रीवास्तव के बस्ते पर गिर गयी। इस घटना में टीनशेड आदि क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय अधिवक्ता और वादकारी मौजूद थे जो बाल-बाल बच गये। थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.