गोरखपुर, जून 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं सुदृढ़ीकरण के संबंध में बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के मंत्री अनुज अस्थाना एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने मुख्य मंत्री को पत्र प्रेषित किया। उन्होंने न्यायालय परिसर में सुविधाएं बढ़ाने का आग्रह किया है। मंत्री एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने न्यायालय परिसर के विस्तार के लिए भवन एवं भूमि उपलब्ध कराये जाने, अधिवक्ताओं एवं वादकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनके बैठने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराए जाने, सिल्वर जुबली चैंबर के ऊपर अतिरिक्त तल का निर्माण कराए जाने एवं निर्माण के लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने की मांग की है। इसके अतिरिक्त न्यायालय परिसर के प्रमुख सड़को ए...