दीवानी न्यायालय की सुरक्षा परखी, मुस्तैदी से ड्यूटी के निर्देश
आगरा, जून 18 -- विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के सेनानायक डॉ. रामसुरेश यादव ने गुरुवार को दीवानी न्यायालय की सुरक्षा का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर के प्रवेश द्वारों की चेकिंग सीसीटीवी कंट्रोल रूम, क्यूआरटी ड्यूटी आदि पर तैनात जवानों को चेक किया और उन्हें पूर्ण मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। सेनानायक ने एसएसएफ कार्यालय में अभिलेख का रखरखाव देखा। बीडीडीएस की व्यवस्थाओं को देखा। जवानों को समय-समय पर सुरक्षा उपकरणों की साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। साथ ही इनका रखरखाव बेहतर तरीके से करें। उन्होंने मैस की व्यवस्थाओं को देखा और गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाने और पर्याप्त साफ-सफाई रखने को कहा गया।जिला जज संजय कुमार मलिक एवं अपर जिला जज प्रथम पुष्कर उपाध्याय के साथ उन्होंने आगरा न्यायालय की सुरक्षा पुख्ता करने को लेकर वार्ता की। जिसमें पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.