दीवानी की हवालात सुरक्षा में लापरवाही पर सात पुलिसकर्मी निलंबित
अलीगढ़, अप्रैल 28 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। दीवानी की सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर एसएसपी नीरज जादौन ने तीन दरोगा और चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। एक दिन पहले एसपी सिटी आदित्य बंसल ने दीवानी परिसर का निरीक्षण किया था। इस दौरान हवालात ड्यूटी पर पुलिसकर्मियों के मुस्तैद न मिलने पर कार्रवाई की गई है। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने सोमवार को दीवानी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का हाल देखा था। यहां स्थापित सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, कवरेज एरिया व उनकी कार्यशीलता की जांच की। इसके बाद प्रवेश व निकास द्वारों पर तैनात एसएसएफ के जवानों की ड्यूटी चेक की। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर प्रत्येक आने-जाने वाले व्यक्ति पर निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की गहन जांच करने के निर्देश दिए गए थे। इसी दौरान दीवानी परिसर की हवालात प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.