सहारनपुर, जून 15 -- सहारनपुर। दीवानी कचहरी परिसर में सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था को परखने और किसी भी संभावित खतरे से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एएसपी मनोज कुमार ने किया। इस दौरान पुलिस, डॉग स्क्वाड और अन्य सुरक्षा इकाइयों की टीमों ने कचहरी परिसर के विभिन्न हिस्सों में गहन जांच-पड़ताल की। अभियान के तहत सबसे पहले कचहरी परिसर के प्रवेश व निकास द्वारों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। डॉग स्क्वाड की सहायता से परिसर के संवेदनशील स्थलों, न्यायालय भवनों, प्रतीक्षालयों तथा सार्वजनिक स्थानों की सघन तलाशी ली गई। पुलिसकर्मियों ने परिसर में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए उनकी जांच की और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया। चेकिंग के दौरान कंट्रोल रूम की ...