दीवानी कचहरी मारपीट के मामले में तीन पर मुकदमा
सहारनपुर, जुलाई 10 -- दीवानी कचहरी परिसर में युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सदर बाजार पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हाकमशाह निवासी इदरीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा अमन नौ जुलाई को किसी काम से दीवानी कचहरी गया था। आरोप है कि वहां हाकमशाह निवासी मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद अहमद और मोहम्मद उमहेर ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर अमन को आरोपियों से छुड़ाया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। थाना प्रभारी सदर बाजार चंद्रसेन सैनी ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.