छपरा, फरवरी 17 -- फोटो: 30 अमनौर अगुआन में घर में लगी आग से जलकर नष्ट हुए सामान को दिखाती पीड़िता । अमनौर l थाना क्षेत्र के अमनौर अगुआन गांव में सोमवार की देर रात एक घर में रखे दीये से आग लग गई जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिजनों की मानें तो घटना में लगभग लाखो रुपये मूल्य की संपत्ति और नकद राशि के नुकसान की बात कही जा रही है। घटना से गृहस्वामी श्रीभगवान साह की पत्नी उर्मिला कुंवर का रो -रोकर बुरा हाल था। उसने बताया कि रात में घर में दीया जलाकर रखा गया था, जिसे एक चूहा खींचकर दूसरी जगह ले गया, जिससे आग लग गई। पता तब चला जब घर में धुंआ उठने लगा । शोर मचाया तो जहां सूचना पाकर आसपास के लोग जुट गये। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा फर्नीचर, कपड़ा, अनाज व बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान ज...