दीबा नसीम खान अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता 9 जून से
कानपुर, मई 15 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध व स्पोर्टिंग यूनियन क्लब की ओर से तृतीय दीबा नसीम खान अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ नौ जून से होगा। किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर होने वाली इस प्रतियोगिता में शहर व आसपास के युवा क्रिकेट खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल फॉर्म 31 मई तक प्राप्त कर सकते हैं। ट्रायल फॉर्म केसीए कार्यालय चुन्नीगंज और राम स्पोर्ट्स जरीब चौकी से मिलेंगे। यह जानकारी आयोजन सचिव राहुल पाल ने दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए राहुल पाल व मोहम्मद इम्तियाज खान संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- जेएनटी अंडर-12 लीग का ट्रायल शुरू, खिलाड़ी दिखा रहे प्रतिभा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.